प्रिय सदस्य भाइयों और बहनों,
आप सभी के साथ, सहयोग, प्रेरणा और अटूट विश्वास से हमारी संस्था 28 वर्ष पूरे कर 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
बैंकिंग व्यवसाय जन-विश्वास के पतले धागे पर चलता है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि जनता में संस्था के प्रति गहरा विश्वास बना है, और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
वर्ष 2024-25 का ऑडिट श्री ए. एम. प्रजापति ऑडिटर द्वारा किया गया और संस्था को ऑडिट वर्ग "A" मिला है।
सभी सदस्यों, ग्राहकों, जमाकर्ताओं और नागरिकों का हार्दिक आभार।
जय भारत...!